चिट्टा तस्करों पर अम्ब पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घर पर दबिश देकर 18.77 ग्राम चिट्टा बरामद


नगर पंचायत अम्ब के वार्ड नंबर-3 में कार्रवाई, अनिल ठाकुर उर्फ कालू गिरफ्तार; एक सप्ताह में चिट्टे के तीसरे मामले में दो महिलाओं समेत 8वीं गिरफ्तारी

अम्ब: नशे के खिलाफ अभियान के तहत अम्ब पुलिस ने नगर पंचायत अम्ब के वार्ड नंबर-3 में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर पर दबिश दी। पुलिस ने तलाशी के दौरान अनिल ठाकुर उर्फ कालू के कब्जे से 18.77 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चिट्टे की सप्लाई के स्रोत और इसके संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में चिट्टे से जुड़ा यह तीसरा मामला है। इन मामलों में दो महिलाओं समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अम्ब पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *