ਆਈਬੀਏ ਦੇ ਸਾਥ ਬੈਠਕ ਮੇਂ ਬਨੀ ਸਹਿਮਤੀ ਕੇ ਬਾਦ ਯੁਨੀਯਨੋਂ ਨੇ ਲਿਆ ਫਿਸਲਾ; ग्राहकों को मिली राहत
नई दिल्ली। बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है। बैंक यूनियनों और इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (IBA) के बीच हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनने के बाद यूनियनों ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है।
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (AIBEA) के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने कहा कि अब सभी बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे और कोई हड़ताल नहीं होगी। इससे बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है और बैंकिंग सेवाएं बाधित होने की आशंका फिलहाल समाप्त हो गई है।
बैंक यूनियनों ने अपनी मांगों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। हालांकि, प्रबंधन के साथ हुई बातचीत के बाद बनी सहमति के चलते इसे टाल दिया गया है।
