अम्ब: सिकरा दा परोह में ट्रक की चपेट में आने से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत


ज्वार। सिकरा दा परोह-ज्वार के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हेमराज पुत्र देवराज, निवासी मसलाना के रूप में हुई है। हेमराज जिओ कंपनी में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार हेमराज का ट्रक के साथ हादसा हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अम्ब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *